कार में बिल्कुल शांति थी दोनों में से कोई कुछ नहीं बोल रहा था नैना भी यूंही आंख बंद किए हुए बैठी थी और अर्जुन वो अपने फोन में बिजी था । कुछ देर बाद गाड़ी झटके से रुकती है नैना तुरंत सीधी होकर बैठती है और एक नजर विंडो से बाहर देखती है वो लोग सहगल मैंशन के बाहर पहुंच चुके थे अर्जुन ऑलरेडी कार से बाहर निकल चुका था नैना जैसे तैसे अपना लहंगा संभालते हुए गाड़ी से बाहर निकलती हैं।
वो अंदर की तरफ चल देती है अर्जुन उसके जस्ट आगे ही चल रहा था नैना थोड़ा धीरे चल रही थी उसे प्रॉब्लम हो रही थी उसका लहंगा भारी था बहुत अर्जुन अंदर जाने को होता है लेकिन रूपाली उसे बाहर रो देती है अर्जुन बिना किसी एक्सप्रेशन के उन्हें देख रहा था वो अकेली नहीं थी उनके साथ श्रेया भी खड़ी थी जो कि अर्जुन की ही छोटी बहन थी वो स्टडीज की वजह से लंडन में रहती थी एग्जाम्स की वजह से वो सारे फंक्शंस तो अटेंड नहीं कर पाई थी लेकिन वेडिंग के टाइम पर वो पहुंच गई थी ।


Write a comment ...